फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मधुबनी में युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया, परिजन बोले- प्रेम-प्रसंग में बेटे को मारा

Sun, 28 Nov 2021 07:56 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 

सार

मृतक के परिजनों का कहना है कि रात में ही आरोपियों ने विकास को अपने साथ आम के बगीचे में ले गए। वहां पर उसे गले में रस्सी बांधकर पेड़ से लटका दिया और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी में आपसी रंजिश की वजह से युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं हत्या के बाद शव को पेड़ से लटका दिया गया। इस घटना को देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया।  जिले के मंगरौना गांव में शुक्रवार की देर रात विकास कुमार ठाकुर का शव मिला। गुरुवार को पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी, लेकिन मृतक के परिजनों ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई में विकास कुमार अपनी प्रेमिका को लेकर घर से फरार हो गए थे। लड़की के घरवालों ने विकास कुमार के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया था। हालांकि, एक सप्ताह के भीतर दोनों घर लौट गए थे। गांव में इसको लेकर एक बार पंचायत भी बैठी थी, जिसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था और भविष्य में इस तरह की घटना नहीं करने की चेतावनी दी गई थी। समझौते के बाद से मामला शांत चल रहा था। 26 नवंबर की रात खेत में पानी बहाने को लेकर उसी पक्ष से विवाद हुआ था। 

पेड़ से लटका मिला शव
मृतक के परिजनों का कहना है कि रात में ही आरोपी विकास को अपने साथ आम के बगीचे में ले गए। वहां पर उसे गले में रस्सी बांधकर पेड़ से लटका दिया और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। विकास जब घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। देर रात करीब 11:30 बजे विकास का शव आम के बगीचे में पेड़ से लटका मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें