फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जहानाबाद में पुलिस की गोली का शिकार हुए युवक की मौत, ADG ने कहा हत्या का चलेगा मुकदमा

Fri, 12 May 2023 11:54 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

तेलहाड़ा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि इलाज के दौरान युवक की आज पटना में मौत हो गई है। ADG जे. एस. गंगवार ने कहा कि आरोपी पर अब हत्या का मुकदमा चलेगा। ओकरी ओपी में पहले से उस पर मामला दर्ज है, साथ ही उसी समय न्यायिक हिरासत में ले लिया गया था।
विज्ञापन
मृतक सुधीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जहानाबाद में पुलिस की गोली से घायल युवक की 45 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। 28 मार्च को तेलहाड़ा थाना के कोरथु गांव निवासी सुधीर जहानाबाद में पुलिस की गोली का शिकार हो गया था। तब से युवक इलाज का पटना के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था। वह स्नातक द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रहा था। ADG जे. एस. गंगवार ने कहा कि आरोपी पर अब हत्या का मुकदमा चलेगा।

विज्ञापन


फल लाने गया था बाजार
 सुधीर की मां छठ पूजा की थी। छठ पूजा संपन्न होने के बाद युवक फल लाने के लिए जहानाबाद जिले के एक बाजार में गया था। ओकरी गांव के अनंतपुर गांव के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। वहीं से सुधीर गुजर रहा था, जैसे ही उसने पुलिस चेकिंग देखी तो वह डर गया। उसके पास हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। वह पुलिस चेकिंग देख भागने लगा, तभी ओकरी थाना में तैनात एएसआई मुमताज अहमद ने पीछा कर युवक को गोली मार दी। इससे युवक घायल हो गया, फिर उसे पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
 

Trending Videos

आरोपी A.S.I मुमताज अहमद - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को पटना में हुई मौत 
उसके बाद आज शुक्रवार को पटना के निजी अस्पताल में डॉक्टर ने जैसे ही युवक की मौत की पुष्टि की। परिजनों में मातम छा गया और परिवार वालों की चीत्कार घर से लेकर अस्पताल तक गूंजने लगी।


 
विज्ञापन

एडीजी जे एस गंगवार - फोटो : अमर उजाला
अब आरोपी A.S.I पर चलेगा हत्या का मुकदमा  
सुधीर कुमार की इलाज के दौरान आज पटना में मौत हो गई। जिसके बाद ADG जे एस गंगवार ने कहा कि आरोपी पर हत्या का मुकदमा चलेगा और इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। आरोपी A.S.I मुमताज अहमद के खिलाफ ओकरी ओपी में पहले से मामला दर्ज है जो पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें