फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सुपौल में युवक की कोशी नदी में डूबने से मौत; दिल्ली से दोस्त के उपनयन में शामिल होने आया था

Mon, 29 May 2023 02:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

मृतक के दोस्त अल्ताफ ने बताया कि सोमवार की सुबह वह, आशुतोष और अन्य पड़ोसी के साथ कोशी नदी में नहाने गए थे। इस दौरान वह और आशुतोष गहरे पानी में चले गए। दोनों को डूबता देख अन्य लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। फिर ग्रामीणों ने किसी तरह उसे पहले निकाला उसके बाद गहरे पानी में गए आशुतोष को। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बकौर में नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक दिल्ली से अपने दोस्त के उपनयन संस्कार में शामिल होने सुपौल आया था। उसके डूबने की खबर मिलते ही दोस्त के परिजन उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल सुपौल ले गए। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर के रहने वाले आशुतोष कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। आशुतोष दो बहनों का इकलौता भाई था। घटना की सूचना दोस्त के परिजनों ने मृतक के परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया है। इसके बाद सभी दिल्ली से सुपौल के लिए रवाना हो गए।

जानकारी के मुताबिक, मृतक आशुतोष ओर सुपौल के बाकौर निवासी राघव मिश्रा के बेटे सत्यम और उत्यम का उपनयन संस्कार मंगलवार को होना था। सत्यम और आशुतोष दोनों साथ ही पढ़ाई करते थे और इसी साल इंटर की परीक्षा पास की थी। दोनों का दिल्ली के संगम विहार कॉलोनी में आसपास ही घर हैं। इसके कारण उपनयन संस्कार में उसे भी आमंत्रित किया गया था। आशुतोष रविवार की शाम दिल्ली से उपनयन में शामिल होने आया था। मंगलवार को होने वाले उपनयन को लेकर घर में पूजा-पाठ आज सोमवार से ही आरंभ हो गया था। घर के सभी लोग पूजा-पाठ में बिजी थे।
विज्ञापन


दिल्ली से आया दूसरा दोस्त अल्ताफ उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। अल्ताफ ने बताया कि सोमवार को अहले सुबह आशुतोष और अन्य पड़ोसी के साथ कोशी नदी में नहाने गया था। सभी कोशी नदी में नहाने पानी में गए। इसी दौरान अल्ताफ और आशुतोष गहरे पानी में चले गए। दोनों को डूबता देख अन्य लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। शोर की आवाज सुन आसपास मौजूद स्थानीय ग्रामीण उधर दौड़े।

उसने बताया कि ग्रामीणों ने किसी तरह अल्ताफ को पहले निकाला उसके बाद गहरे पानी में गए आशुतोष को। जब तक आशुतोष को बाहर निकाला गया तब तक काफी देर हो चुकी थी। उसके बाद दोस्त के परिजन आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल सुपौल ले गए। जहां डॉक्टर ने आशुतोष को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अल्ताफ की जान बच गई। मृतक आशुतोष की मां दिल्ली में राशन की दुकान चलाती है और पिता टैक्सी ड्राइवर है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। वहां पुलिस दोस्त के परिजनों से पूछताछ में जुट गई है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें