फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सड़क हादसे में युवक की मौत; गुस्साए लोगों ने बिहार पुलिस अकादमी के पास किया हंगामा

Sun, 02 Jul 2023 05:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

छबीलापुर थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वाहन नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद हंगामा करते गुस्साए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा में रविवार को राजगीर-सरबहदा रोड पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मामला छबीलापुर थाना क्षेत्र के राइस पर गांव के पास का है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के मेयार गांव निवासी अनिल राम के बेटे गोपी कुमार (30) के रूप में की गई है। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोपी कुमार ठेरा मोड़ के पास से पूजा की सामग्री लेकर अपने घर लौट रहा था। दरअसल, गोपी कुमार के बड़े भाई की डेढ़ महीने पहले ही शादी हुई थी। उसी उपलक्ष्य में आज सत्यनारायण स्वामी की पूजा को लेकर वह बाजार से पूजा की सामग्री लेकर घर लौट रहा था। इसी बीच सामने से आ रही कार से राइस पर के पास टक्कर हो गई। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गया और उसे बिहार पुलिस अकादमी के मुख्य द्वार के पास लाकर खड़ा कर दिया।

इस बात की खबर ग्रामीणों को लगी तो उन लोगों ने कार को अपने कब्जे में लेकर तोड़फोड़ की। फिर बीच सड़क पर लगाकर जाम कर दिया। वहीं, बिहार पुलिस अकादमी के पास गुमटी वाले को जब आक्रोशितों ने अपना निशाना बनाया तो उन लोगों के बीच पहले नोकझोंक हुई। फिर देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे।
विज्ञापन


वहीं, सड़क जाम और हंगामे की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आक्रोशितों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। छबीलापुर थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वाहन नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें