फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नालंदा में सड़क हादसे में जिंदा जल गया युवक, रोड पर दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर; अचानक लगी आग

Fri, 08 Dec 2023 09:12 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

शुक्रवार सुबह दो ट्रक (हाइवा) के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद अचानक एक ट्रक में आग लग गई। ड्राइवर जब तक बाहर निकलता वह आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक ड्राइवर जिंदा जलकर गया। वहीं एक अन्य ड्राइवर की हालत गंभीर है। घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र के उस्मानपुर मोड़ के पास की है। शुक्रवार सुबह दो ट्रक (हाइवा) के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद अचानक एक ट्रक में आग लग गई। ड्राइवर जब तक बाहर निकलता वह आग की चपेट में आ गया। जब तक आसपास के लोग पहुंचते तब तक ड्राइवर जिंदा जल गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। 

विज्ञापन


दमकल की मदद से आग पर काबू
पुलिस के अनुसार, सड़क हादसे में एक हाइवा चालक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य की हालत गंभीर है। दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। हाइवा को सड़क पर से हटवाया जा रहा है। ट्रक चालक की पहचान की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन


खबर अपडेट हो रही है...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें