फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में बाढ़ की तबाही, अबतक 72 की मौत, 73 लाख प्रभावित

Thu, 17 Aug 2017 10:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में बाढ़ की तबाही का मंजर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अब तक राज्य में इस प्राकृतिक आपदा की वजह से मरने वालों की संख्या 72 तक पहुंच गई है। राज्य के 14 जिलों की 73.44 लाख जनसंख्या इस बाढ़ से प्रभावित है।
विज्ञापन


बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त सचिव अनिरुद्ध ने मरने वालों की संख्या के आंकड़ों की पुष्टि की है। मिली जानकारी के मुताबिक 2.74 लाख लोगों को इस आपदा से निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है, जबकि 1.16 लाख लोग शरणार्थी शिविरों में मौजूद हैं।

पढ़ें: नेपाल: बाढ़-भूस्खलन से अब तक 120 की मौत, 35 लापता, बचाव कार्य जारी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि राज्य में बाढ़ के हालात पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर बनाए हुए हैं। बिहार में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अचानक आयी बाढ़ से राज्य में बड़े स्तर पर जान- माल का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


बाढ़ की वजह से बिहार के 14 जिलों के 110 प्रखंड और 1151 ग्राम पंचायतें प्रभावित हैं। बाढ़ से प्रभावित होने वाले जिलों में मुजफ्फरपुर, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल एवं मधेपुरा शामिल हैं।

पढ़ें: यूपी में काल बनी बाढ़, अवध क्षेत्र में अब तक 10 की मौत, तस्वीरें

राज्य सरकार के द्वारा बाढ़ में घिरे लोगों को सुरक्षित निकाले जाने का कार्य लगातार जारी है। पहले ही राज्य में 2000 से ज्यादा जवान बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। अब 4 अऩ्य टीमों को इस काम में लगाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें