शादी का कर्ज चुकाने जा रही महिला से लूट
- फोटो : अमर उजाला
समस्तीपुर जिला के हथौड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली गनौर दास की पत्नी बादामी देवी अपने पुत्र पंकज दास के साथ बाइक से अपनी बहन के घर बहेड़ी थाना क्षेत्र के लागोपुर गांव जा रही थी। इस बीच लागोपुर तीन बटिया के पास दो बाइक सवार युवकों ने उनकी बाइक को घेर लिया और पीड़िता के गले से चांदी की चेन व रुपयों से भरा झोला लेकर फरार हो गए।
मामले की जांच शुरू
पीड़ित महिला बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी के लिए अपनी बहन से 2 लाख रुपये का कर्ज लिया था। जिसे वह वापस लौटने के लिए पुत्र पंकज के साथ जा रही थी। इस दौरान लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में बहेड़ी थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने बताया कि पीड़ित महिला द्वारा आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है।