फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कटिहार में शादी के आठ महीने बाद महिला की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या या आत्महत्या? जांच में उलझा मामला

Sun, 03 May 2026 05:51 PM IST
karan kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar News: कटिहार में शादी के 8 महीने बाद महिला की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया, जबकि पति ने प्रेम संबंध के कारण आत्महत्या की बात कही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटिहार जिले में शादी के महज आठ महीने बाद एक महिला की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। रौतारा थाना क्षेत्र के शेख टोला में सोनी खातून की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई, जिसके बाद मामला दहेज हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोनी खातून की शादी करीब आठ महीने पहले तौकीर आलम से हुई थी। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोनी की बहन का कहना है कि तौकीर दहेज की लगातार मांग कर रहा था और मांग पूरी नहीं होने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

किसी अन्य युवक के साथ प्रेम संबंध
वहीं, आरोपी पति तौकीर आलम ने इन आरोपों को खारिज किया है। उसका कहना है कि सोनी का किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध था, जिसके कारण वह मानसिक तनाव में थी। तौकीर का दावा है कि इसी तनाव के चलते उसने खुद ही आत्महत्या कर ली। अपने पक्ष में उसने कुछ निजी तस्वीरें भी पेश की हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: निशांत कुमार की ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत, हाजीपुर में भव्य स्वागत; क्या सियासत में एंट्री की तैयारी?
विज्ञापन


मामले की जांच शुरू
घटना के बाद से आरोपी का पूरा परिवार फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं दहेज, पारिवारिक विवाद और कथित प्रेम संबंध को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें