फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: फर्जी दरोगा बनकर युवक ने महिला सिपाही को प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी के बाद खुला चौंकाने वाला राज

Sun, 03 May 2026 05:07 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar News: दरभंगा में फर्जी दारोगा बनकर शादी करने वाले युवक का खुलासा हुआ। महिला सिपाही ने पति पर दुष्कर्म, ठगी, मारपीट और धमकी के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
आरोपी पति गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने खुद को दारोगा बताकर महिला सिपाही को प्रेम जाल में फंसाया और शादी कर ली। शादी के कुछ ही दिनों बाद उसकी सच्चाई सामने आ गई, जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए उसे जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन


महिला सिपाही से जुड़ा है मामला
मामला बेनीपुर कोर्ट में तैनात एक महिला सिपाही से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी राहुल कुमार ने खुद को कटिहार में तैनात दारोगा बताया था। उसने अपनी बात साबित करने के लिए फर्जी आईडी कार्ड भी दिखाया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और रिश्ता प्रेम प्रसंग में बदल गया।

दोनों ने अंतरजातीय विवाह किया था
इसके बाद 12 मार्च 2026 को दोनों ने अंतरजातीय विवाह कर लिया। शादी के बाद जब महिला सिपाही ससुराल पहुंची, तो उसे पता चला कि उसका पति दारोगा नहीं, बल्कि एक फर्जी पहचान के साथ उसे धोखा दे रहा था। सच्चाई सामने आने के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन


आरोपी ने साथ में मारपीट की
पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, दहेज के नाम पर पैसे की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, उसने 30 हजार रुपये छीनने और जातिसूचक गालियां देने का भी आरोप लगाया है। महिला सिपाही ने बताया कि एक बार जान बचाने के लिए उसे डायल 112 की मदद लेनी पड़ी।

ये भी पढ़ें-  Bihar News: निशांत कुमार ने बताया- क्या है 'सद्भाव यात्रा' का उद्देश्य?; 'निश्चय रथ' से चंपारण रवाना हुए
विज्ञापन


इस मामले में बहेड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें