फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नालंदा में आग से झुलस कर महिला की मौत, खाना बनाने के दौरान हादसा होने की आशंका

Sun, 07 May 2023 06:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

अस्थावां थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आग लगने की वजह से महिला की झुलस कर मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक महिला के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा में खाना बनाने के दौरान रविवार को घर में झुलस कर एक महिला की मौत हो गई। मामला अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत नोआवां गांव का है। मृतका की पहचान शशि भूषण प्रसाद की पत्नी इंदू देवी (52) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


इंदु देवी के पति शशि भूषण प्रसाद ने बताया कि घर में उनकी पत्नी अकेली थी और वह खाना बना रही थी। जब वे दोपहर बाद खेत से काम कर घर लौटे। तब देखा कि घर के अंदर हालात ठीक नहीं हैं और घर में आग लगी है। इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया।

जानकारी के मुताबिक, अंदेशा जताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान साड़ी में आग लगने से झुलस कर महिला की मौत हो गई। घटना के वक्त परिवार का कोई भी सदस्य घर में मौजूद नहीं था। इस कारण महिला को बचाया नहीं जा सका। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि बिजली की चिंगारी से घर में आग लग गई, जिससे महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


अस्थावां थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आग लगने की वजह से महिला की झुलस कर मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। अप्राकृतिक मौत का मामला (यूडी केस) दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें