फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: महिला अमीन का डुमरा सीओ पर आरोप, 'संविदा नौकरी है, जो कहते हैं करो, वरना हटा देंगे'

Wed, 05 Apr 2023 04:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

सीतामढ़ी में डुमरा सीओ का एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सरकारी स्टाफ को निक्कमा कहा है। साथ ही सरकारी कर्मी को गाली दीं और एक महिला के लिए भी अभद्र टिप्पणी की। वहीं, डुमरा सीओ के खिलाफ डुमरा की महिला अमीन ने डीएम को लिखित आवेदन देकर शिकायत की है। इसकी प्रतिलिपि सीएम और महिला आयोग को भी दी गई है।
विज्ञापन
डुमरा सीओ चंद्रजीत प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी में डुमरा सीओ चंद्रजीत प्रकाश का एक ऑडियो क्लिप बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। उसमें डुमरा सीओ कहते सुने गए कि सरकारी स्टाफ निक्कमा है। उनके द्वारा न सिर्फ अपने सरकारी कर्मी को गाली दी गई, बल्कि एक महिला के लिए भी अभद्र टिप्पणी की गई। दरअसल, इस ऑडियो में मेहसौल ओपी के जमीन का रिकॉर्ड खोजने साथ ही एक महिला कर्मी के बारे में भी अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते सुनाई दे रहे हैं। डुमरा सीओ के विरुद्ध डुमरा की महिला अमीन के द्वारा भी डीएम को लिखित आवेदन देकर शिकायत की जा चुकी है। इसकी प्रतिलिपि महिला अमीन ने सीएम, महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग, अपर समाहर्ता को दी है।

विज्ञापन


एक वृद्धा के दो तरह के वीडियो हुए वायरल
वहीं, इस मामले के तह तक जाने के बाद पता चला कि एक वृद्ध महिला का भी दो तरह का वीडियो वायरल हो रहा है। पहले वीडियो में जहां वृद्धा सीओ चंद्रजीत पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा रही है। दूसरा वीडियो थाने का है, जिसमें वृद्धा से पदाधिकारी मारपीट के बारे में पूछते और उसे धमकाते नजर आ रहे हैं। फिलहाल इस पूरे मामले ने सरकारी अफसरों के कार्यालय में किए जाने वाले दुर्व्यवहार को उजागर कर दिया है।

विज्ञापन


ऑडियो में स्टाफ को गाली देते सुने गए सीओ
दो मिनट 13 सेकेंड के फोन कॉल के वायरल ऑडियो में डुमरा सीओ द्वारा कर्मियों के साथ गाली-गलौज और दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। ऑडियो में सीओ प्राइवेट अमीन ललित से बात कर रहे हैं। उसमें वह मेहसौल ओपी की फाइल खोजने की बात कह रहे हैं। इसी दौरान वे अमीन ललित और अंचल कार्यालय के कर्मी दिलीप को भद्दी-भद्दी गाली देते सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो में सीओ आठ करोड़ रुपये किसी को देने की बात कह रिकॉर्ड न मिलने पर बड़ी समस्या आने की बात कह रहे हैं। साथ ही अतिक्रमण को लेकर पुराने थाने की जमीन भी चले जाने और उसी तरह मेहसौल ओपी का जमीन रिकॉर्ड न मिलने पर हाथ से निकलने को बात कहते सुनाई दे रहे हैं। इस दौरान वे प्राइवेट अमीन को डॉटते और उसका प्राईवेट होने का उपहास भी उड़ाते सुनाई दे रहे हैं।



वहीं, डुमरा की महिला अमीन प्रतिभा कुमारी ने सोमवार को डीएम को आवेदन दिया है। उसमें उन्होंने स्पष्ट रूप में डुमरा सीओ द्वारा दबंगई करने और महिलाओं से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। आवेदन में महिला अमीन ने कहा कि सीओ द्वारा कार्य का समय पर निष्पादन करने के बावजूद महिला सूचक गालियां दी जाती है। इतना ही नहीं रात में बिना काम के भी सीओ कॉल कर कॉन्ट्रैक्ट की नौकरी खाने की धमकी दिया करते हैं। साथ ही बिना जांच किए गए प्रतिवेदन पर जबरन हस्ताक्षर करने का दबाव बनाते हैं।
विज्ञापन


अपने आवेदन में महिला अमीन ने आगे कहा कि डुमरा सीओ अपने उच्च अधिकारियों को मैनेज किए हुए हैं। इस कारण उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। महिला अमीन ने बताया कि दो सालों से सीओ द्वारा प्रताड़ित और मानसिक रूप से शोषण किया जा रहा है।

सीओ ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
इस मामले को लेकर सीओ चंद्रजीत प्रकाश ने कहा कि ये फंसाने को लेकर एक सोची समझी साजिश के तहत किया जा रहा है। यह मामला तीन से चार महीने पहले का है। जहां तक एक महिला द्वारा आरोप लगाकर वीडियो बनाया गया है, वह महिला मेहसौल निवासी महादेवी है। महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है और कई बार जमीनी संबंधी मामले को लेकर मिल चुकी है। मुझे फंसाने को लेकर एक साजिश के तहत महिला से बुरा वीडियो बनाया गया है। उसकी जांच कराई जाएगी तो मामला साफ तौर पर स्पष्ट हो जाएगा। वहीं, महिला अमीन द्वारा लगाए गए आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं, ऐसी कोई बात नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें