फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : 21 साल जिस्मानी रिश्ता, अब शादी के सवाल पर यह जवाब! दोस्ती और प्यार की ऐसी हकीकत देखी न सुनी थी

Sat, 16 Sep 2023 11:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Love At First Sight : 21 साल पहले शादी हुई तो पति से प्यार नहीं हुआ। पति के दोस्त से पहली नजर का प्यार हुआ। पति को पता चला तो उसने छह महीने में ही उसे छोड़ दिया। फिर पहली नजर के प्यार में 21 साल उसने जिस्मानी रिश्ता निभाया। शादी की बात की तो...!
विज्ञापन
मैरिटल रेप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में एक विवाहिता के पति को एक युवक ने दोस्त बनाया और विवाहिता को शादी का झांसा देकर युवक 21 साल से यौन शोषण करता रहा। जब इस बात की जानकारी विवाहिता के पति को मिली तो उसके पति ने उसे छोड़ दिया है। फिर युवक भी विवाहिता से शादी करने से मुकर गया है। मामला के शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां पीड़ित विवाहिता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। विवाहिता (39)  ने अपने आवेदन में शिकारपुर थाना क्षेत्र के भेड़िहारी टोला के धोबहा गांव निवासी विनय शुक्ला (42) को आरोपी बनाया है। पहली जब युवती जब युवक से मिली तो वह 19 साल की थी और युवक 22 साल का था। 

विज्ञापन


युवक ने उसके पति को दोस्त बना लिया
पीड़ित महिला ने अपने दिए गए आवेदन में बताई कि उसकी शादी शिकारपुर थाना क्षेत्र की एक गांव में हुई थी। आरोपी उसके ससुराल बराबर जाता आता था। इसी बीच युवक ने उसके पति को दोस्त बना लिया। दोस्त बनाने के बाद उसने मेरे बारे में गलत सलत बात मेरे पति से कह दिया। उसकी बात सुन मेरे पति बिना कुछ सोचें समझे मुझे छोड़ दिया। छोड़ने के बाद आरोपी विनय शुक्ला ने शादी करने का झांसा देकर वह अपने गांव ले गया और दूसरे जगह मुझे एक झोपड़ी बनाकर रखने लगा। वह मेरे पास प्रतिदिन आता था और मेरे साथ यौन शोषण करता था।

विनय शुक्ला पहले से भी शादीशुदा है
इसी तरह लगातार 21 वर्षों तक यह खेल चलता रहा, और वह शादी करने से टाल मटोल करते रहा। उसके बाद वह अपने हिस्से की जमीन 12 लाख रुपया में बेची थी, जिस जमीन के 3 लाख 50 हजार रुपए उससे आरोपी विनय शुक्ला ले लिया और उसको मारपीट कर उस झोपड़ी से भी निकाल दिया। साथ ही रुपए मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित महिला ने बताया कि विनय शुक्ला पहले से भी शादीशुदा है। शिकारपुर थानेदार रामाश्रय यादव ने बताया कि पीड़ित महिला के आवेदन पर FIR दर्ज की गई है। बहुत ही जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें