फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election : पीएम मोदी के रोड शो में सीएम नीतीश कुमार के नहीं होने का मतलब समझिए; रणनीति के तहत किया ऐसा

सार

Nitish Kumar : सीएम नीतीश कुमार पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान उनकी गाड़ी पर नजर नहीं आए। विपक्ष इसे किस नजरिए से देखेगा, इसकी चिंता किए बगैर। वजह रणनीतिक भी है और संदेश स्पष्ट करने वाली भी।
विज्ञापन
पीएम मोदी के रोड शो में जदयू की ओर से केंद्रीय मंत्री ललन सिंह रहे। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में नजर आए थे। पटना के रोड शो में भी। शाम का ही नजारा था। वह तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। कहा जा रहा था कि सीएम नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के एक तरफ दबे-दबे से नजर आ रहे थे। लगातार यात्राएं तब भी कर रहे थे नीतीश कुमार। अब भी कर रहे। बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना के बाद पर्व-त्योहार के कारण चुनाव प्रचार के लिए समय नहीं मिला था। अब पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार सभाएं भी अलग-अलग कर रहे हैं। रविवार को पीएम मोदी के रोड शो में जब उनकी गाड़ी पर सीएम नीतीश कुमार नहीं नजर आए तो सवाल कौंधा कि कुछ गड़बड़ है क्या? लेकिन, यह पहले से तय हो गया था। 

विज्ञापन

पीएम मोदी के साथ पिछली बार रोड शो में ऐसे दिखे थे सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
जानिए, क्यों नीतीश कुमार नहीं दिखे बाएं-दाएं
पीएम मोदी के रोड शो में नीतीश कुमार अगर होते तो उनके बाएं-दाएं ही होते। यह लोकसभा नहीं, विधानसभा चुनाव है और उसमें वही प्रमुख चेहरा हैं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के। इसी को ध्यान में रखते हुए यह योजना बनाई गई थी कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दाएं-बाएं नहीं दिखे। वह फ्रंट पर रखे जा रहे हैं तो उनका दाएं-बाएं रहना गलत संदेश देगा। मुख्यमंत्री सचिवालय को इसकी जानकारी पहले से थी। जनता दल यूनाईटेड ने इस निर्णय की जानकारी पहले ही भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दे दी थी। कहा गया था कि सीएम नीतीश कुमार लगातार सड़क मार्ग से भी बिहार के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, इसलिए भी उन्हें इस रोड शो से दूर रखा जाए।
 
विज्ञापन

सीएम नीतीश कुमार लगातार बिहार में जनसभाएं कर रहे। यह मधेपुरा में आज की सभा है। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
संजय झा भी नहीं, ललन सिंह को दी गई जगह
बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी के साथ मुख्य घटक जनता दल यूनाईटेड है। इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएम नीतीश कुमार हैं। पार्टी में नीतीश कुमार के बाद कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संजय झा के पास है। लेकिन, जब बात पीएम मोदी के साथ रोड शो वाली गाड़ी पर जाने की हुई, तो निर्णय हुआ कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में पीएम मोदी के मंत्री और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह रहें। ललन सिंह पीएम मोदी के बाएं हाथ की तरफ थे। जबकि, दाएं हाथ की तरफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल खड़े रहे। पीएम मोदी के रोड शो की गाड़ी में पटना के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा के प्रत्याशी भी पीछे खड़े रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें