फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चपरासी से बना दरोगा तो छोड़ दिया पत्नी को

Tue, 03 Sep 2013 03:31 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के पटना में किसी फिल्मी कहानी की तरह मामला सामने आया है। यहां एक दरोगा के खिलाफ उसकी पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह उसे घर में रखने से इनकार कर रहा है।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक जब उनकी शादी हुई थी तब पति एक चपरासी की नौकरी करता था लेकिन दरोगा बनते ही उसने छोड़ दिया। पॉलिटेक्निक की पढ़ाई के दौरान दोनों ने लव मैरेज की थी।

लेकिन अब पति पत्नी को साथ रखने को तैयार नहीं है। दोनों की शादी को अभी बस 4 साल ही हुए हैं। अब पति दहेज की मांग के साथ मारपीट कर रहा है। मारपीट के चलते महिला का गर्भपात भी हो गया।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
नीतू कुमारी के मुताबिक 2009 में वर्णजीत कुमार के साथ शादी हुई। उस समय वह चपरासी था। अब वह बिहार पुलिस में दरोगा बन गया है और बाढ़ में पदस्थापित है।

पीड़िता ने यह भी कहा कि उसके पिता को झूठे मुकदमे में उसके पति ने ही फंसा दिया है। साथ नहीं रखने की शर्त पर ही मुकदमे से बरी करने की बात कह रहा है।
 
पीड़िता को लव मैरेज के कारण घरवाले नहीं रख रहे हैं, तो दूसरी ओर ससुरालवाले भी रखने से इनकार कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में वह जाए तो कहां जाए। पीड़िता दोनों पैरों से लाचार भी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें