फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बारिश थमी पर मुसीबत बरकरार, राहत और बचाव कार्य तेज, हेलिकॉप्टर गिरा रहे खाद्य सामग्री

Tue, 01 Oct 2019 11:38 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

  • बिहार में थमी भारी बारिश, लेकिन बाढ़ और जलजमाव से बेहाल हैं लोग
  • नीतीश कुमार ने मांगी केंद्र सरकार से मदद, पीएम मोदी ने दिया भरोसा
  • घर में फंसे उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी और लोक गायिका शारदा सिन्हा को निकाला गया
  • राहत और बचाव कार्य में लगी हैं एनडीआरएफ की टीमें, कर रही लोगों की मदद
विज्ञापन
जलजमाव और बाढ़ जैसे हालात के बीच लोगों की मुसीबतें कम नहीं हुई है - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ दिनों से बिहार में आफत बन कर बरसी बारिश फिलहाल थमी हुई है, लेकिन जलजमाव और बाढ़ जैसे हालात के बीच लोगों की मुसीबतें कम नहीं हुई है। राज्य आपदा विभाग के अनुसार, भारी बारिश और बाढ़ से प्रदेश में अबतक 40 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि नौ लोगों की स्थिति गंभीर है। 

विज्ञापन


राजधानी पटना में सोमवार की सुबह से लेकर रात भर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने बचाव ऑपरेशन चलाया गया। बचाव टीम मंगलवार सुबह से भी राहत कार्य में लगी हुई है, वहीं पंप की सहायता से जमा हुआ पानी निकाला जा रहा है। 

पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में खाद्य सामग्री के पैकेट तैयार किए जा रहे हैं, जिसे वायुसेना के हेलिकॉप्टर के जरिए लोगों के घरों तक पहुंचाया जा रहा है। जलजमाव और बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों परिवारों के छत पर 'फूड पैकेट' गिराए जा रहे हैं। 
विज्ञापन






इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के केंद्र सरकार से मदद मांगने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के हालात पर नजर बनाए हुए हैं। उनके निर्देश पर कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई। बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने के लिए दिल्ली में कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। बिहार के पदाधिकारियों ने बताया कि 16 जिलों में बाढ़ का प्रकोप है। 
 



कैबिनेट सचिव की बैठक में समीक्षा के दौरान बताया गया कि राहत और बचाव कार्य में एनडीआरएफ की 22 टीमें तैनात की गई हैं, जिनमें से छह टीमें केवल पटना में अलग-अलग इलाकों में लोगों का बचाव कार्य कर रही है। 

मालूम हो कि पिछले तीन-चार दिन हुई भारी बारिश के बाद पटना, भागलपुर समेत बिहार के कई जिले बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित है। वहीं राजधानी पटना के कई इलाकों के हालात बहुत खराब है। 80 फीसदी घरों में पानी घुस चुका है। सड़कों पर वाहनों की जगह नावें चल रही है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है। 

Trending Videos
विज्ञापन

इससे पहले बिहार में बाढ़ की स्थिति की जानकारी लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की थी। बातचीत में उन्होंने बिहार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। 

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से राज्य में आई बाढ़ को लेकर बातचीत की। स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर एजेंसियां प्रभावितों तक मदद पहुंचा रही हैं, केंद्र हर संभव मदद देने के लिए तैयार है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें