फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : महागठबंधन में सभी वाम दलों को साथ लाने की कोशिश में जुटे उपेंद्र कुशवाहा

Sun, 08 Sep 2019 08:21 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
उपेंद्र कुशवाहा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने राजद, कांग्रेस, रालोसपा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर और विकासशील इंसान पार्टी के महागठबंधन को और भी सशक्त बनाने के लिए इसमें वामदलों को शामिल किए जाने की वकालत करते हुए रविवार को कहा कि इसके लिए प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन


कुशवाहा ने रालोसपा के प्रदेश कार्यालय में आज यहां संवादाताओं को संबोधित करते हुए कहा हमें राज्य में महागठबंधन का विस्तार करना है। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद से मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर कुशवाहा ने कहा कि वे उनकी तबियत जानने के लिए रांची गए थे। लालू जी अस्वस्थ हैं और उन्हें बेहतर उपचार की आवश्यकता है।

उन्होंने आगे कहा कि मुलाकात के दौरान लालू जी से महागठबंधन को कैसे मजबूत किया जाए इस संबंध में बातचीत हुई थी। उल्लेखनीय है कि पिछले लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के घटक दलों ने बिहार की सभी 40 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ा था पर कांग्रेस ने एकमात्र सीट किशनगंज जीती थी। 
विज्ञापन


बिहार के पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव के बारे में पूछे जाने पर कुशवाहा ने कहा कि इन सीटों पर महागठबंधन के घटक दल साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। पांच विधानसभा सीटें किशनगंज, नाथनगर, बेलहर, सिमरी बख्तियारपुर और दारौंदा के विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई हैं। समस्तीपुर लोकसभा सीट सांसद रामचंद्र पासवान की मौत के कारण खाली हुई थी। 

कुशवाहा ने घोषणा की कि समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर महागठबंधन द्वारा पटना के बापू सभागार में एक समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें महागठबंधन के सभी प्रमुख नेता भाग लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम के संयोजक होने के नाते इसमें भाग लेने के लिए वे वाम दलों के नेताओं को भी आमंत्रित करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें