फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिचार्ज के लिए नंबर की जरूरत नहीं, बिहार-झारखंड में सर्विस शुरू

Tue, 14 Mar 2017 04:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वोडाफोन ने बाजार में अपनी पैठ मजबूत करते हुए निजी रिचार्ज मोड सर्विस को बिहार और झारखंड में लाने का फैसला लिया है। सबसे पहले इस साल फरवरी में ये सर्विस वोडाफोन ने पश्चचिम बंगाल में अपने उपभोक्ताओं  के लिए लॉच की थी।
विज्ञापन


वोडाफोन ने बताया कि इस  निजी रिचार्ज मोड सर्विस के माध्यम से वोडाफोन उपभोक्ता रिटेलर को नंबर दिये बिना ही अपना फोन रिचार्ज कर सकते हैं। इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए उपभोक्ता  को  एक सुझाए हुए टोल फ्री नंबर पर एक एसएमएस करना होगा।

इसके बाद ग्राहकों को एक ओटीपी प्राप्त होगा जो बाद में रिचार्ज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। मल्टी-ब्रांच आउटलेट पर रिचार्ज करने के लिए, ग्राहकों को मोबाइल नंबर के बजाय रिटेलर के साथ ओटीपी को साझा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें