फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के आरा में हिंसक झड़प के बाद लगा कर्फ्यू, 21 गिरफ्तार

Sat, 15 Oct 2016 01:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बिहार में हिंसक झड़प - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बिहार के भोजपुर जिले के अंतर्गत आने वाले पीरो में 21 लोगों की गिरफ्तारी के बाद सांप्रदायिक तनाव और बढ़ गया है। गुरूवार को गुस्सायी भीड़ ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इलाके में हुई इस हिंसक घटना के बाद जिला प्रशासन ने 15 संवेदनशील जगहों पर करीब 350 पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। अफवाहों से बचने के लिए इंटरनेट सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, और धारा 144 लगा दी गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। बाजार के साथ ही पीरो-आरा और आरा-सासाराम मार्ग भी पूरी तरह से बंद है। बता दें कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और मोहर्रम के मौके पर निकले ताजिया जुलूस के दौरान हुई झड़पों में दर्जनों लोग घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक भोजपुर के जिलाधिकारी बीरेंद्र प्रसाद ने हालात पर काबू पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार भोजपुर के डीएम  बीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि ''मै पीरो बाजार में स्थित मंदिर के पास था। उस वक्त मेरे साथ केवल चार पुलिसकर्मी ही मौजूद थे।
विज्ञापन


भीड़ में शामिल कुछ लोग मुझे नुकसान पहुंचाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने मंदिर पर हमला किया।'' उन्होंने बताया कि मुझे खुशी है कि इलाके में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, हालात अब नियंत्रण में है। डीएम ने बताया कि वो सीसीटीवी फुटेज की जांच करा रहे हैं, जिससे दंगों में शामिल लोगों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें