फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चाकू से गोदकर युवक की हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने जाम की सड़क; आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

Fri, 01 Sep 2023 08:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar Police: समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र में देवचंद्र हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने रोसड़ा-बहेड़ी पथ जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों को काफी परेशान किया गया। वहीं, उन्होंने हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी किए जाने की मांग भी की।
विज्ञापन
रोसड़ा बहेड़ी पथ जाम कर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव निवासी देवचंद्र कुमार की हत्या और पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को परेशान किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को रोसड़ा-बहेड़ी पथ को कर्पूरी चौक के पास जाम कर दिया। इससे इस पथ पर यात्रियों का आवागमन ठप हो गया। आक्रोशित लोग मृतक को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


लोगों ने कहा कि देवचंद्र मुंबई में कमा कर परिवार चलाता था। उसके आश्रितों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिया जाए। बाद में रोसड़ा और शिवाजीनगर पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर सड़क जाम खत्म करवाया। गुस्साए लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नारेबाजी भी की।

क्यों आक्रोशित हुए लोग
जानकारी के मुताबिक, रक्षाबंधन त्योहार मनाने के लिए मुंबई से घर लौटे देवचंद्र को उसका दोस्त और रिश्तेदार रविवार सुबह दस बजे अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया था। उसके बाद से वह लापता हो गया। परिवार के लोगों ने उसकी खोज शुरू की। बुधवार शाम करेह नदी में उतराता हुआ उसका शव मिला। देवचंद्र की हत्या चाकू से गोद कर की गई थी और पहचान छिपाने के लिए उसके शरीर पर तेजाब डाल दिया गया था। शव काफी गला हुआ था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार की सुबह सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन शव काफी गला होने के कारण सदर अस्पताल के डॉक्टर ने पोस्टमार्टम के लिए उसे डीएमसीएच भेज दिया। जहां शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम हो पाया, जिससे लोगों की नाराजगी और बढ़ गई। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम शुरू कर दिया।

मुख्य आरोपी समेत दो पुलिस हिरासत में
मामले में नामजद प्राथमिकी शिवाजीनगर ओपी में दर्ज की गई है।  पुलिस ने देवचंद्र के दोस्त और संबंधी रामबाबू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि परिवार के दो अन्य लोगों को भी हिरासत में रखा है। घटना के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें