फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालंदा में विजिलेंस की कार्रवाई: बिजली कंपनी का जूनियर इंजीनियर ठेकेदार से 12 हजार घूस लेता हुआ गिरफ्तार

Fri, 16 Dec 2022 02:48 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

पटना निवासी ठेकेदार दीपक कुमार को एलटी लाइन कार्य-विस्तार लेना था। इसी को लेकर नालंदा में नूरसराय के करण बीघा में विद्युत प्रशाखा में पदस्थापित जेई वसीम अख्तर ने 12 हजार रुपए की डिमांड रखी थी। 
विज्ञापन
निगरानी की गिरफ्त में जेई (बीच में, काले जैकेट में) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में निगरानी विभाग की टीम ने बिहारशरीफ के विद्युत प्रमंडलीय कार्यालय में रिश्वत लेते हुए एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। नूरसराय के करण बीघा में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में पदस्थापित जूनियर इंजीनियर वसीम अख्तर को ठेकेदार से 12 हजार रुपए घूस लेते हुए पकड़ा गया।  
विज्ञापन


ठेकेदार की शिकायत थी, रंगे हाथ पकड़ा गया
निगरानी विभाग के डीएसपी खुर्शीद आलम ने बताया कि पटना निवासी ठेकेदार दीपक कुमार को एलटी लाइन कार्य-विस्तार लेना था। इसी को लेकर नूरसराय के करण बीघा में विद्युत प्रशाखा में पदस्थापित जेई वसीम अख्तर ने 12 हजार रुपए की डिमांड रखी थी। आज जैसे ही शिकायतकर्ता ने जेई को 12 हजार रुपए सौंपे, वसीम अख्तर को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तार जेई के पास से इसके अलावा उस समय कोई राशि नहीं थी। निगरानी विभाग की टीम जेई को गिरफ्तार कर अपने साथ पटना ले गई। निगरानी विभाग की रेड का नेतृत्व डीएसपी खुर्शीद आलम कर रहे थे, जबकि उनके साथ इंस्पेक्टर मुरारी प्रसाद, डी. एल. श्रीवास्तव, धर्मवीर कुमार धावा बोलने आए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें