फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: हथियार के साथ रील बनाना बना फैशन, युवक का पिस्तौल के साथ वीडियो आया सामने; DSP बोले- की जा रही छापेमारी

Tue, 26 Sep 2023 07:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar Police: पटोरी के डीएसपी रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वायरल वीडियो पुलिस को मिल गया है। मोहिउद्ददीननगर पुलिस को स्थल जांच करते हुए युवक का सत्यापन कर उसकी गिरफ्तारी के साथ ही उसपर प्राथमिकी दर्ज करने को कहा गया है।
विज्ञापन
हाथ में पिस्तौल लिए युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में हथियार के साथ रील बनाकर वायरल करना फैशन बनता जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई और हिदायत के बावजूद लोग मान ही नहीं रहे। अब नया मामला समस्तीपुर जिले के मोहिउद्ददीननगर थाना क्षेत्र के करीम नगर गांव से आया है। जहां गांव के ही युवक का हथियार के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो जाड़े के मौसम में बनाया गया है अथवा पुलिस को चकमा देने के लिए जैकेट का उपयोग किया गया है। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद से ही मोहिउद्ददीननगर थाना पुलिस हरकत में है। पटोरी के डीएसपी रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वायरल हो रहा वीडियो उन्हें भी मिला है। मोहिउद्ददीननगर थाने को वीडियो के सत्यापान का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

 
वायरल वीडियो के मुताबिक, वायरल हो रहे वीडियो में 20-22 साल का एक युवक जींस, ग्रे, रेड और ब्लैक कलर का जैकेट में दियारा इलाके में हाथ में पिस्टल लिए हुए दिख रहा है। करीब 20 सेकेंड की इस रील में वह चेक कलर की शर्ट पहनकर भी हाथ में पिस्टल लिए चहलकदमी कर रहा है। इसमें युवक एक घर की दीवार के बगल से आता हुआ दिख रहा है। कहा जा रहा है कि दीवार गांव के मंदिर की है। एक अन्य एक सेकेंड के वीडियो में वह पिस्टल से गोली फायर करता हुआ दिख रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं। बताया गया है कि वीडियो में दिख रहा युवक करीम नगर के हेमनगर का रहने वाला है।

पटोरी के डीएसपी रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वायरल वीडियो पुलिस को मिल गया है। मोहिउद्ददीननगर पुलिस को स्थल जांच करते हुए युवक का सत्यापन कर उसकी गिरफ्तारी के साथ ही उसपर प्राथमिकी दर्ज करने को कहा गया है। इसके साथ ही अवैध हथियार भी बरामद करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें