फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कारी को महिला ने जलाकर मार डाला

Wed, 03 Apr 2013 11:51 AM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में एक ओर जहां आए दिन बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं वहीं एक महिला ने खुद के साथ बलात्कार करने वाले व्यक्ति को जिंदा जलाकर मार डाला है।
विज्ञापन


यह घटना पटना जिले के परसा बाजार थाना अंतर्गत सोईयां गांव की है। जहां महिला ने घर में घुसकर अपने साथ बलात्कार करने वाले नशे में धुत एक व्यक्ति को मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाकर मार डाला।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृत व्यक्ति का नाम भोला ठाकुर है और उसकी हत्या करने वाली महिला को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार महिला के पति का 15 साल पूर्व निधन हो गया था और वह बीती रात जब अपने घर में सोई हुई थी उसी दौरान ठाकुर उसके घर में प्रवेश कर गया तथा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


दुष्कर्म के बाद महिला ने ठाकुर के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी और घर से फरार हो गई। बाद में ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

ठाकुर की पत्नी शीला ने उक्त महिला पर अपने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें