सदर अस्पताल से घायल को PMCH रेफर कर दिया गया।
- फोटो : अमर उजाला
सावधान अगर आप ऑनलाइन मोबाइल की खरीद बिक्री कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम को सकती है। वैशाली में एक युवक को गोली मार दी गई। उसकी हालत गंभीर है सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। वह पटना से मोबाइल की बिक्री करने के लिए हाजीपुर आया था। आरोप है कि जो शख्स उससे मोबाइल खरीदने वाला था उसी ने गोली मार दी और उसका मोबाइल छीन लिया। गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर गया इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
बदमाश मोबाइल छीन कर फरार हो गया
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। घायल युवक से मामले की जानकारी ली। घायल युवक की पहचान पटना निवासी संजय कुमार साह के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि मोबाइल खरीदने की बात कहां कर बदमाश है। संजय कुमार को पटना से हाजीपुर बुलाया और उसके बाद उसे गोली मार दी। इसके बाद बदमाश मोबाइल छीन कर फरार हो गया। संजय की हालत गंभीर है उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। आरोपी बदमाश की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
ऑनलाइन साइट पर मोबाइल बिक्री का विज्ञापन दिया था
संजय के परिजनों ने बताया कि एक ऑनलाइन साइट पर संजय ने मोबाइल बिक्री का विज्ञापन दिया था। इसके बाद हाजीपुर केंद्रीय विद्यालय के पास रहने वाला एक युवक उसके संपर्क में आया और पर मोबाइल खरीदने के लिए तैयार हो गया। संजय ने उससे बातचीत की तो युवक ने उसे पटना से हाजीपुर बुलाया। संजय संजय केंद्रीय विद्यालय के पास पहुंचा और युवक को कॉल किया। युवक ने उसे कहा कि आप मोबाइल लेकर कुछ देर इंतजार कीजिए मैं पैसे लेकर आ रहा हूं। कुछ ही देर में बदमाश आए और संजय को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली संजय के पीठ में लगी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने संजय को सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया। यहां से बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया।