फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : केंद्रीय मंत्री ने निशांत का राजनीति में किया स्वागत, अब तेज प्रताप ने राजद में आने का दिया ऑफर

Sun, 23 Feb 2025 11:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar : विपक्ष के नेता सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने पर स्वागत करने की बात कहती है। भाजपा के केंद्रीय मंत्री ने भी यही बात कही, लेकिन तेज प्रताप यादव ने निशांत को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे राजनीतिक भूचाल आ गया है। 
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी निषाद और तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के राजनीतिक में मुख्यमंत्री नीतीश के पुत्र निशांत कुमार के आने की चर्चा थम नहीं रही है। वहीं भाजपा के द्वारा निशांत कुमार के राजनीति में आने पर स्वागत करने की बात कही जा रही है। यह बात हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी निषाद ने कही है। उन्होंने कहा कि कहीं भी किसी को भी राजनीति में आने की अधिकार है। इसलिए नहीं कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र हैं इसलिए उन्हें राजनीति से वंचित नहीं कर सकते हैं। अच्छी बात है कि वह बिहार के विकास पुरुष नीतीश कुमार के बेटे हैं। 

विज्ञापन




 राजद के द्वारा नीतीश कुमार के राजद में आने के सवाल पर केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी निषाद ने कहा कि किसी के बीच कोई खिचड़ी नहीं पक रही है। राजद हसीन सपने देख रही है। वहीं अगर निशांत कुमार राजनीति में आते हैं तो भाजपा उनका स्वागत करेगी। नीतीश कुमार को पता है कि जब तक एनडीए एक साथ रहा है तब तक बिहार में विकास हुआ है। बिहार में विकास के लिए एनडीए को साथ रहने की जरूरत है।

 निशांत की राजनीति में आने को लेकर पटना में स्वागत करने के लिए पोस्टर भी लगाए गए हैं। केंद्रीय मंत्री हाजीपुर में केंद्र सरकार के द्वारा बजट में किए गए घोषणा को लेकर उपलब्धि बताने पहुंचे थे। हाजीपुर के पासवान चौक स्थित एक निजी होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर वैशाली जिले के तमाम भाजपा के विधायक एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।  2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी की। इस बैठक में चुनाव जीतने को लेकर चर्चाएं की गई। वहीं तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर कहा कि नीतीश कुमार के बेटे को राजद जॉइन कर लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें