फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश की सभा में मोदी-मोदी के नारे, दिखाई चप्पल

Wed, 30 Sep 2015 01:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा जब बिहार के नवादा में एक चुनावी रैली के दौरान वहां मौजूद भीड़ की ओर से उन्हें चप्पल दिखाए गए और मोदी-मोदी के नारे लगाए गए।
विज्ञापन


बताते चलें कि नीतीश कुमार अपने प्रचार के लिए नवादा की एक चुनावी रैली में थे। जब वे लोगों को संबोधित करने के लिए मंच पर चढ़े तभी भीड़ में से उन्हें कुछ लोगों ने चप्पल दिखाई।
विज्ञापन

आई 'हां' की आवाज

नीतीश कुमार ने जैसे ही भाषण शुरू किया वहां मौजूद कुछ लोग हंगामा करने लगे और मोदी मोदी के नारे लगाने लगे।

ये सब होता देख नीतीश कुमार ने बोलना बंद कर दिया और फिर कुछ देर बाद बोले कि क्या आप लोगों को मुझे सुनना है? तो भीड़ से आवाज 'हां' की आई। जिसके बाद फिर नीतीश कुमार ने बोलना शुरु किया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें