फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू यादव और नीतीश कुमार एक ही सिक्के के हैं दो पहलू : उपेंद्र कुशवाहा

Sat, 03 Oct 2020 05:38 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
Nitish Kumar, Upendra Kushwaha - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

बिहार चुनाव में कई गठबंधनों के बीच तीन दलों का मोर्चा बनाने वाले आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया है। उन्होंने कहा कि उनका मोर्चा किसी गठबंधन का वोट खराब करने के लिए नहीं बना है, बल्कि बिहार की जनता को एक सकारात्मक विकल्प देने के लिए बना है।

विज्ञापन


कुशवाहा ने कहा कि राज्य की जनता नीतीश कुमार के 15 साल के ‘कुशासन’ का अंत चाहती है। दूसरी ओर राजद के पास भी मुख्यमंत्री पद का कोई दमदार चेहरा नहीं है इसके साथ ही लोगों ने लालू के 15 साल के शासन को अब तक भूला नहीं है। दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, ऐसे हालात में हम लोगों को एक सकारात्मक पसंद देने के लिए एक नए मोर्चे के साथ आए हैं। मालूम हो कि कुशवाहा चुनाव से पहले राजद छोड़ कर एनडीए में शामिल होने आए थे, लेकिन उन्हें राजग ने भाव नहीं दिया और बाद में राजद ने भी अस्वीकार कर दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें