फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश कुमार ने उठाया उप्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल, कहा- हिंसा देखकर हैरान हूं

Mon, 06 Jun 2016 04:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,पटना
विज्ञापन
एसपी व एसओ समेत 24 लोगों की मौत को लेकर अखिलेश सरकार की कार्यशैली को ठहराया जिम्मेदार - फोटो : PTI
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अखिलेश सरकार की कार्यशैली पर हैरानी जताई है। बृहस्पतिवार को मथुरा में हुई हिंसा पर नीतीश ने कहा कि मथुरा की घटना पर घोर आश्चर्य है कि कोई इतने दिनों तक कब्जा कैसे कर सकता है? मुख्यमंत्री रविवार को जदयू सदस्यता अभियान की शुरुआत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एसपी और एसओ समेत 24 लोगों के मारे जाने के लिए सरकारी कार्यशैली को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह से किसी का मन नहीं बढ़ने देना चाहिए। उनको ऐसी हरकत की कल्पना भी नहीं थी।
विज्ञापन


12वीं के टॉपरों के मामले में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा हुआ टॉपरों की सच्चाई सामने आ गई। अब आगे से इसका ध्यान रखा जाएगा। नीतीश ने कहा कि वह अपने स्तर पर इस मामले को देख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना पर क्रिमिनल केस बनेगा और इसकी पूरी जांच होगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए पटना हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश घनश्याम प्रसाद की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी पर कार्रवाई होगी।

इससे पहले नीतीश कुमार ने पटना में पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने पांच रुपये के चंदे के साथ महिलाओं और युवाओं को खुद सदस्यता की पर्ची दी। पूरे देश में रविवार से जदयू के नए सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने एक दिन में 25 लाख सदस्य बनाने का टारगेट रखा है, जबकि पूरे बिहार में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है। यह अभियान 30 जून तक चलेगा। नीतीश कुमार ने पटना में, जबकि पार्टी के दिग्गज नेता शरद यादव ने सहरसा में इस अभियान का आगाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें