फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रहित में काम नहीं कर रहे राहुल : गिरिराज सिंह

Sat, 29 Aug 2020 04:11 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
विज्ञापन
गिरिराज सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना महामारी के दौर में कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी लोगों को हतोत्साहित कर रहे हैं जो कि देश हित में नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हिटलर के मंत्री गोयबल्स के नीति अपनाई है। राफेल पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी के बाद भी राहुल गांधी राफेल पर लगातार बोलते रहे, राफेल के देश में आने से देशवासियों के साथ ही सेना का मनोबल और बढ़ गया। लेकिन राहुल गांधी ने देश और सेना का मनोबल गिराने में लगे हुए हैं।


 इसी तरह से कोरोना काल में जब सारी दुनिया पीएम नरेंद्र मोदी मैनेजमेंट गुरु मान रही है ऐसे में राहुल गांधी कोरोना की वैक्सीन आने को लेकर सवाल उठा रहे हैं। यह बच्चों का खेल नहीं है। वैक्सीन के लिए प्रोटोकॉल होते हैं। देश में तीन कंपनियां इस पर काम कर रही है। कोविड-19 के दौरान वह लोगों को हतोत्साहित कर रहे हैं जो कि राष्ट्रहित में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें