फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने पटना एम्स के डॉ शैलेश मुकुल के खिलाफ दर्ज किया मामला

Fri, 28 Aug 2020 06:54 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : ani
विज्ञापन

सीबीआई ने शुक्रवार को पटना एम्स के एसोसिएट प्रोफेसर और एचओडी (दंत विभाग) डॉ शैलेश कुमार मुकुल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डॉ शैलेश पर आरोप है कि उन्होंने 2013 से लेकर 2019 तक मरीजों को कथित तौर पर दंत प्रत्यारोपण के लिए धोखा दिया है। इसके अलावा उनपर आरोप है कि उन्होंने मरीजों से सही लागत से अधिक भुगतान करने को कहा। सीबीआई ने डॉ शैलेश के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 और आईपीसी 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन




यह पहली बार नहीं है जब शैलेश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हो। इससे पहले भी वो कई बार मारपीट के आरोप में गिरफ्तार हो चुके हैं। बता दें कि पिछले साल एम्स के तीन डॉक्टरों से मारपीट के आरोप में डॉ शैलेश को गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें