विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाने वाले भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस बार निशाना साधा है जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर। दरअसल, हाल ही में उमर की एक तस्वीर चर्चित हुई है जिसमें उनकी काफी बड़ी दाढ़ी दिख रही है। इस तस्वीर पर तंज करते हुए गिरिराज ने कहा, कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाया था... उस्तरा नहीं।
विज्ञापन
उमर की एक तस्वीर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्विटर पर शेयर की थी। बनर्जी ने इस तस्वीर के साथ लिखा, 'मैं इस तस्वीर में उमर को पहचान नहीं सकी। मुझे दुख हो रहा है। यह दुर्भाग्य है कि हमारे लोकतांत्रिक देश में यह हो रहा है। यह कब ख्तम होगा?' उमर की यह तस्वीर 25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों में 2जी इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद सोशल मीडिया पर आई थी।