फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अनियंत्रित मैजिक सड़क किनारे पलटी, पोते का इलाज कराकर लौट रही बुजुर्ग महिला की मौत; दो अन्य घायल

Tue, 08 Aug 2023 07:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Bihar Accident News: मलयपुर थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत और दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई में करीब 18 सवारियों से भरी एक तेज रफ्तार मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में उस पर सवार एक 60 साल की बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हालांकि घटना में अन्य लोग बाल-बाल बच गए। यह घटना जमुई-गिद्धौर मुख्य मार्ग स्थित कटौना पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की दोपहर को हुई। मृतका की पहचान जिले के बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह गांव निवासी जगदीश पंडित की पत्नी पार्वती देवी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पार्वती देवी अपने 13 साल के पोते नीरज कुमार का एक निजी क्लीनिक से इलाज करा कर मैजिक वाहन से अपने घर गुगुलडीह लौट रही थी। तभी जमुई-गिद्धौर मुख्य मार्ग के कटौना पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। उस हादसे में मौके पर ही पार्वती देवी की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने थाने को सूचना दी। उसके बाद सूचना मिलते ही मलयपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

वहीं, घटना की जानकारी देते हुए मलयपुर थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत और दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिली थी। उसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


इधर, घटना की जानकारी देते हुए मैजिक पर सवार अन्य लोगों ने बताया कि घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार है। तेज रफ्तार के कारण ही चालक ने स्टीयरिंग पर से संतुलन खो दिया और मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें