फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jamui: बीपीएससी परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों को बेकाबू ट्रैक्कर ने मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर, पटना रेफर

Thu, 24 Aug 2023 06:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित प्लस टू जनता हाई स्कूल सतायन परीक्षा केंद्र के सामने हादसा हुआ। एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
हादसे में घायल अभ्यर्थी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा संचालित बिहार विद्यालय शिक्षक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा देकर लौट रहे शेखपुरा जिले के दो बाइक सवार अभ्यार्थियों को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने परीक्षा केंद्र के पास टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दोनों अभ्यार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद सहयोगियों उनकों इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। दूसरे घायल का इलाज जारी है।

विज्ञापन


घायल दोनों अभ्यर्थी की पहचान शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना अंतर्गत सुगिया गांव निवासी अरविंद प्रसाद के पुत्र कुणाल कुमार और मनोज कुमार के पुत्र शशि भूषण पटेल के रूप में हुई। 

जानकारी के अनुसार दोनों अभ्यर्थी बिहार विद्यालय शिक्षक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा देने के लिए अपने घर से बाइक पर सवार होकर जमुई जिले के प्लस टू जनता हाई स्कूल सतायन आए थे। प्रथम पाली में आयोजित परीक्षा देकर अपने घर लौटने के लिए परीक्षा केंद्र से निकले ही थे तभी जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित प्लस टू जनता हाई स्कूल सतायन परीक्षा केंद्र के सामने एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दोनों अभ्यर्थी को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे में दोनों अभ्यर्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौजूद सहयोगी अजीत कुमार व अन्य सहयोगियों की मदद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां शशि भूषण पटेल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्रारंभिक इलाज के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया, जबकि घायल कुणाल कुमार का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें