फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नालंदा में पुराने विवाद को लेकर चाचा-भतीजे पर दागीं गोलियां, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

Wed, 19 Apr 2023 01:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

घायल वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि पूर्व में गांव के ही दो लोगों से ताड़ी पीने को लेकर विवाद हुआ था। मंगलवार की देर रात इसी खुन्नस में उसके भतीजे पर छेड़खानी का आरोप लगा। फिर बदमाशों ने घर पर चढ़कर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। गोलीबारी की घटना में वह खुद और उसका भतीजा घायल हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में नालंदा के मानपुर थाना क्षेत्र के सिंगथु गांव में पुराने विवाद को लेकर बीती रात चाचा-भतीजे को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से सिंगथु गांव निवासी वीरेंद्र चौधरी और उसका भतीजा मनोज चौधरी घायल हो गए। वीरेंद्र चौधरी के दाहिने हाथ में, जबकि मनोज चौधरी के बाएं पैर की जांघ में गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

घायल वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि पूर्व में गांव के ही दो लोगों से ताड़ी पीने को लेकर विवाद हुआ था। मंगलवार की देर रात इसी खुन्नस में उसके भतीजे पर छेड़खानी का आरोप लगा। फिर बदमाशों ने घर पर चढ़कर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। गोलीबारी की घटना में वह खुद और उसका भतीजा घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल अभी तक पीड़ित की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। गोलीबारी की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी, तब तक बदमाश गांव छोड़ फरार हो गए थे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें