फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : पड़ोसी ने दो वर्षीय मासूम से किया रेप, बच्ची की हालत गंभीर

Wed, 11 Jul 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बिहार के गया जिले में दो साल की मासूम के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, आक्रोशित लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है। 
विज्ञापन


यह घटना विष्णुपद थाना क्षेत्र के माड़नपुर की है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता का परिवार गांव में ही किराये के मकान में रहता है जबकि आरोपी का घर ठीक उसके सामने है। आरोपी के घर का निर्माण कार्य चल रहा था और घर टूटने के बाद वो मलबे को पीड़ित परिवार के घर के पीछे फेंक रहा था। इसी बीच बच्ची को वहां खेलते हुए उसने देखा और उसे अपने घर पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। 

इस दौरान आरोपी के परिजन भी मौके पर जमा हो गए और पीड़िता के पिता से मारपीट शुरू कर दी। वहीं, इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। वो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।  
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, पीड़ित बच्ची को जेपीएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसके प्राइवेट पार्ट से लगातार खून निकल रहा है। पीड़ित परिवार और आरोपी का घर आसपास होने की वजह से इलाके में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें