वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र में दो बहनों के साथ एक मनचले युवक ने छेड़छाड़ और मारपीट की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, दोनों बहनें कोचिंग से पढ़ाई कर लौट रही थीं, तभी रास्ते में गांव के ही दो युवकों ने उन्हें जबरन रोक लिया। आरोप है कि अशोक पासवान उर्फ पियरका और दिलीप पासवान उर्फ मंजू पासवान, जो धाना पासवान के पुत्र हैं, ने अपने दरवाजे के पास दोनों बहनों को रोककर पहले छेड़छाड़ की कोशिश की। जब लड़कियों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक बहन को दांत से काटकर घायल भी कर दिया गया।
चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, तो आरोपी मौके से भाग निकले। बाद में दोनों बहनें किसी तरह घर पहुंचीं और पूरी बात अपने पिता को बताई। पिता ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पीड़ित परिवार को थाने में लिखित आवेदन देने की सलाह दी।
यह भी पढ़ें: 50 साल के शख्स का शव मिलने से हड़कंप, पार्टी में गया था, वापस नहीं लौटा; मौसेरे भाई पर लगा आरोप
इसके बाद पीड़ित लड़की ने करताहा थाने में आवेदन दिया, जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार आजाद ने एफआईआर दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।