फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार में बेलगाम हुए अपराधी, अब पटना के खुशरूपुर में पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या

Sat, 27 Aug 2022 12:41 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Khusrupur Crime: घटना की सूचना मिलने के बाद पटना स्थित खुसरूपुर थाने के एसएचओ चंद्र भानु मौके पर पहुंचे और वारदात का संज्ञान लिया।
विज्ञापन
पटना के खुशरूपुर में पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में एक बार फिर से अपराधियों का बोलबाला दिख रहा है। ताजा मामला है  पटना के खुसरूपुर(Khushrupur) का जहां कुछ  ग्रामीणों के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद खुसरूपुर थाने के एसएचओ चंद्र भानु मौके पर पहुंचे और वारदात का संज्ञान लिया।  एसएचओ ने बताया कि फिलहाल लड़ाई का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।  जांच की जा रही है। अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि संपत्ति विवाद में एक पक्ष ने गोली चलाई जिसके बाद यह घटना घटी।

विज्ञापन


दो सगे भाई भी घायल
मृतक की पहचान खुसरूपुर थाना क्षेत्र के मंसूरपुर लोदीपुर गांव निवासी अरुण सिंह और उनकी पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है। वारदात के दौरान दो सगे भाई भी घायल हो गए साथ ही एक अन्य शख्स भी घायल हो गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।

इससे पहले पटना में ही छात्रा को मारी थी गोली
बता दें कि इससे पहले  राजधानी पटना में ही एक युवक ने एक सब्जी विक्रेता की 16 साल की बेटी को गोली मार दी थी। बेउर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी मोहल्ला से छात्रा जब कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी उसी समय वारदात को अंजाम दिया गया। छात्रा के गले में गोली लगी जिसके बाद आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें