नई बालू नीति के विरोध में बिहार में कई जगह विरोध-प्रदर्शन
नीतीश सरकार की नई खनन नीति के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल के बिहार बंद में पटना गांधी सेतु और खगड़िया में एंबुलेंस फंसने की वजह से दो मरीजों की मौत हो गई। गोपालगंज जिल के सासामुसा चीनी मिल में बॉयलर फटने से जख्मी मरीजों को पटना लाया जा रहा था।
यह भी पढ़ें: बिहार: बालू खनन नीति के खिलाफ लालू का बिहार बंद, कई जगह रोकी ट्रेनें
Katihar(Bihar): A man died yesterday after he could not be rushed to the hospital in time, relatives say it was due to the bandh call by RJD pic.twitter.com/rtNg0VXJBH— ANI (@ANI) December 22, 2017
बिहार बंद में गांधी सेतु पर जाम से घायल पटना मेडिकल अस्पताल नहीं पहुंच सका और रास्ते में दम तोड़ दिया। उधर खगड़िया में भी बंद के प्रभाव से एक मरीज की जान चली गई। राजद के बिहार बंद में कार्यकर्ता जहां-तहां सड़कों पर उतर गए। पटना में लालू के दोनों बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप ने समर्थकों का नेतृत्व किया। उन्हें डाक बंगला चौराहे पर हिरासत में ले लिया गया।
पटना से सटे शेखपुरा में राजद कार्यकर्ताओं ने किऊल-गया पैसेंजर ट्रेन को भी घंटों रोके रखा। जहानाबाद स्टेशन के नजदीक ट्रैक पर आगजनी कर जन शताब्दी ट्रेन को रोकने के साथ-साथ एनएच-30 को भी जाम कर दिया। बंद समर्थकों ने कई जगह आगजनी, हंगामा भी किया।