फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना: शराब पीकर हंगामा मचाने पर पुलिस मेंस एसोसिएशन के दो अधिकारी बर्खास्त

Thu, 23 Nov 2017 06:39 PM IST
एजेंसी, पटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
शराब पीकर हंगामा मचाना वरिष्ठ पुलिस कर्मचारियों को काफी महंगा पड़ गया और नौकरी से हाथ धोनी पड़ी। बिहार राज्य पुलिस एसोसिएशन के शीर्ष पदाधिकारी रह चुके दो पुलिसकर्मियों को शराब पीकर उपद्रव मचाने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन


बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन (बीपीएमए) के अध्यक्ष निर्मल सिंह और महासचिव शमशेर खान ने दोनों को कांस्टेबल रैंक के पदों को भी खारिज कर दिया है। दोनों पर मई महीने में शराब पीकर न्यू पुलिस लाइन के परिसर में हंगामा करने का भी आरोप है। इन दोनों को एसएसपी मनु महाराज ने शराब पीते हुए गिरफ्तार किया था। दोनों को तत्काल निलंबित कर दिया गया था। उनके खिलाफ बुद्धा कालोनी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था।  

इस मामले में उन्हें 4 मई 2017 को गिरफ्तार किया गया और शराब की बिक्री और उपभोग करने के आरोप में नए उत्पाद शुल्क अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया था। हालांकि दोनों जमानत पर बाहर थे। दोनों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया और विभागीय जांच के बाद नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें