फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में गिरा राजनीतिक मर्यादा का स्तर, तेज प्रताप ने सुशील मोदी को दी घर में घुसकर मारने की धमकी

Wed, 22 Nov 2017 10:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बिहार में राजनीतिक बयानबाजी में भाषाई मर्यादा के साथ ही राजनीति का स्तर भी गिर रहा है। पहले बिहार बीजेपी अध्यक्ष नित्यानंद राय के हाथ काटने वाले बयान से सियासत गर्मायी। उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का पलटवार करते हुए गर्दन कटवाने वाले बयान से राजनीति में उबाल आया। अब लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने घर में घुस कर मारने की धमकी दे डाली है। 
विज्ञापन


बिहार के औरंगाबाद में तेज प्रताप एक सभा को सम्बोधित कर रहे थे। एएनआई की खबर के मुताबिक तेज प्रताप यादव ने कहा, ''हमारी लड़ाई जारी रहेगी हम डरने वाले नहीं हैं, उनके घर में घुस के मारेंगे। अगर मैं उनके बेटे की शादी में गया तो उनकी पोल खोल दूंगा।" 
  We are not scared our fight will go on, will enter his house & beat him up. If I go to his son's marriage I will expose him: Tej Pratap Yadav on Bihar Dy CM Sushil Modi pic.twitter.com/WNPvyDxAIi — ANI (@ANI) November 22, 2017
विज्ञापन


बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी के बेटे उत्कर्ष मोदी की शादी दिसंबर में होनी है। कुछ दिनों पहले ही सुशील मोदी ने ऐलान किया था कि उनके बेटे की शादी में बैंड बाजा नहीं बजेगा और ना ही वे दहेज ले रहे हैं। जिसके बाद से बिहार में इस शादी की चर्चा अभी से होने लगी है। 

वहीं सुशील मोदी ने तेज प्रताप यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, "वो (तेज प्रताप यादव) निराश हैं और मेरे बेटे की शादी में अड़चन पैदा करने की धमकी दे रहे हैं। वे इसमें राजनीति को क्यों ला रहे हैं? मैं सम्मनजनक तरीके से लालू जी के बच्चों की शादी में शामिल हुआ था। लालू जी को उनसे बात करनी चाहिए।" 
  He is frustrated and threatening to disturb my son's wedding. Why is he bringing politics into this? I had respectfully attended weddings of Lalu ji's children. Laluji must talk to him: Sushil Modi,Bihar Dy CM on Tej Pratap Yadav pic.twitter.com/GNC0jamn4C — ANI (@ANI) November 22, 2017

गौरतलब है कि निचले स्तर पर पहुंच गई इस सियासी बयानबाजी में हर बयान ने राजनीतिक गरिमा को गिराया। 20 नवंबर सोमवार को लोकसभा सांसद नित्यानंद राय ने एक विवादित बयान दिया था। बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने सुशील मोदी की मौजूदगी में बिहार में एक कार्यक्रम में कहा कि, "प्रधानमंत्री की तरफ उठने वाले हर हाथ को तोड़ या फिर काट दिया जाएगा।" इस पर पलटवार करते हुए मंगलवार को राबड़ी देवी ने राय पर निशाना साधते हुए कहा कि, "मैं कहती हूं कि हिम्मत है तो काटो, नरेंद्र मोदी का गला और हाथ काटने वाले भी बहुत लोग हैं।" 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें