फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में बरात से लौट रहे एयरफोर्स के जवान समेत दो की मौत, छह महीने पहले ही हुई थी शादी

Mon, 22 May 2023 04:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में बरात से लौट रहे बाइक सवार एयरफोर्स जवान समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सकरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एकेएमसीएच भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक एयरफोर्स के जवान संतोष कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के रेपुरा के पास बाइक सवार एयरफोर्स जवान समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों बरात से लौट रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवारों की आपस में भीषण टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक एयरफोर्स का जवान भी शामिल है, जिसकी छह महीने पहले शादी ही हुई थी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी सकरा थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एकेएमसीएच भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रेपुरा से दो बाइकों में टक्कर हुई। इस हादसे में मनियारी थाना क्षेत्र के माड़ीपुर निवासी विनोद राम के बेटे चंदन कुमार (18) और जमहरुआ पंचायत के जगदीशपुर गांव निवासी संतोष कुमार (28) की मौके पर ही मौत हो गई। संतोष कुमार एयरफोर्स में थे। संतोष कुमार ने विगत चार साल पहले ही एयरफोर्स ज्वाइन की थी और अभी वह दरभंगा एयरफोर्स में पोस्टेड थे। इससे पहले वह तकरीबन ढाई साल जम्मू में पोस्टेड रहे हैं। छह महीने पहले ही संतोष की शादी हुई थी। फिलहाल दोनों मृतक के शव पोस्टमार्टम के लिए SKMCH में भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें