फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेनीबाद बागमती नदी में नहाने के दौरान दो बच्चे डूब कर हुए लापता; NDRF को बुलाने पर अड़े ग्रामीण

Tue, 17 Oct 2023 03:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में नहाने के दौरान दो बच्चे डूब कर लापता हो गए। लोगों के द्वारा उन्हें ढूंढ़ने पर उनका कुछ पता नहीं चला। एनडीआरएफ की टीम भी उनकी खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन
नदी में बच्चों की तलाश करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के गायघाट थाना क्षेत्र के बेनीबाद ओपी अंतर्गत में बागमती नदी में स्नान करने के दौरान दो बच्चे डूब गए। शोर मचने पर स्थानीय लोग पहुंचे। देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस घटना से स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। बच्चों को बचाने के लिए स्थानीय गोताखोरों ने नदी में गोता लगाया। लेकिन एक घंटे तक दोनों बच्चों का कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की स्थानीय पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही बेनीबाद ओपी प्रभारी पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त था। ओपी प्रभारी से आक्रोशित लोग एनडीआरएफ टीम को बुलाने की मांग करने लगे। इसके बाद पुलिस ने एनडीआरएफ टीम को सूचना दी।

नदी में डूबने वाले बच्चों की पहचान बेनीबाद निवासी अमोल चौधरी के बेटे कर्ण कुमार (10) और सोनू जयसवाल के बेटे आयुष (12) के रूप में हुई है। दोनों बच्चों का अब तक पता नहीं चल सका है। बच्चों के परिजनों में चीख पुकार मची है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे आपस में रिश्तेदार हैं। पहले आयुष के पिता सोनू पटना में रहते थे। लेकिन तीन-चार वर्षों से वह बेनीबाद में रह रहे थे। अमोल चौधरी चुड़ी-लहठी का कारोबार करते हैं।
विज्ञापन


ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही गश्ती दल को भेजा गया था। स्थानीय गोताखोरों ने छानबीन की है, लेकिन पता नहीं चल सका है। एनडीआरएफ टीम के पहुंचने पर फिर से नदी में दोनों बच्चों की तलाश की जाएगी। घटनास्थल पर पुलिस की तैनाती की गई है। दोनों बच्चों को नदी से बाहर निकालने की कोशिश जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें