फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बागमती में समा गए बचपन के दो फूल, एक ही घर में बुझ गए दो चिराग; मां-बाप का उजड़ गया संसार

Sun, 26 Apr 2026 02:49 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Bihar: सीतामढ़ी जिला के रुन्नीसैदपुर प्रखंड स्थित बघौनी गांव में एक ही परिवार के दो बच्चों की बागमती नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे नहाने के लिए नदी गए थे, जहां अचानक गहरे पानी में चले जाने से हादसा हो गया। घटना के गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें दोनों के शव बरामद किए गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना रुन्नीसैदपुर प्रखंड के बघौनी गांव की है।

नदी में नहाने गए थे दोनों बच्चे

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शिव नारायण साह की 10 वर्षीय बेटी निशा कुमारी और 12 वर्षीय अनिल कुमार रविवार की सुबह करीब 9 बजे अपने घर से निकलकर पास से बहने वाली बागमती नदी में स्नान करने गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे रोज की तरह ही नदी में नहाने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि यह दिन उनके जीवन का आखिरी दिन साबित होगा।

गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा
नहाने के दौरान अचानक दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते नदी की तेज धारा में लापता हो गए। जब काफी देर तक बच्चे घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने नदी किनारे बच्चों के कपड़े और चप्पल देखे, जिसके बाद आशंका गहराई और तत्काल खोजबीन शुरू की गई।

गांव में मची अफरा-तफरी, शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

विज्ञापन

घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और अपने स्तर पर बच्चों की तलाश शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही प्रखंड प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें: पहले ही दौरे में बड़ा दांव! CM सम्राट चौधरी ने मुंगेर में 12.49 करोड़ की योजना का किया शिलान्यास

एक घंटे बाद बरामद हुए शव, परिवार में कोहराम
करीब एक घंटे तक चले सघन खोज अभियान के बाद दोनों बच्चों के शव नदी से बरामद कर लिए गए। शव बाहर निकलते ही वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं और परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। एक ही परिवार के दो बच्चों की एक साथ मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजन बदहवास हैं और गांव के लोग उन्हें ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से नदी के आसपास सतर्कता बरतने और बच्चों को अकेले नदी में न जाने देने की अपील की गई है।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें