फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत; परिजनों में कोहराम

Tue, 25 Jul 2023 04:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar: बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण पानी ज्ञानटोल स्थित घाट तक पहुंच गया। मंगलवार को दो बच्चे उसमें नहाने गए। तभी वे तैरते-तैरते गहरे पानी में चले गए, जिससे दोनों बच्चों की डूब कर मौत हो गई। इस घटना से उनके परिवार में हाहाकार मचा हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में गंगा नदी में स्नान करने के दौरान दो बच्चों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के ज्ञानटोल स्थित गंगा नदी की है। बताया जा रहा है कि दोनों मासूम बच्चे गंगा नदी में स्नान करने के लिए गए थे। उसी दौरान दोनों बच्चे डूब गए। उन्हें डूबता देख लोगों ने दोनों बच्चों को बचाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण लोग उन्हें बचा नहीं सके।

विज्ञापन


उसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया। दोनों मृत बच्चों की पहचान पंचवीर पंचायत के फतेहपुर गांव निवासी सत्यपाल महतो के बेटे मसुदन कुमार (15) और बुलबुल चौधरी के बेटे हरेराम कुमार (13) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण पानी ज्ञानटोल स्थित घाट तक पहुंच गया। मंगलवार को दोनों बच्चे गंगा नदी के उसी पानी में नहाने गए। तभी वे तैरते-तैरते गहरे पानी में चले गए, जिससे दोनों डूब गए। दोनों को डूबता देख स्थानीय लोगों ने हो-हल्ला किया। उसके बाद जब तक स्थानीय लोग पानी में गोता लगाकर उन्हें बाहर निकाला तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दो बच्चों की मौत हो जाने से फतेहपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों की चीख-पुकार से हर किसी की आंखों में आंसू हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें