फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 सालों से एक दूसरे के बदन से जुड़े हुए हैं ये दोनों भाई, पीएम मोदी और धोनी के हैं फैन

Tue, 14 May 2019 01:03 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
राम और श्याम (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

बिहार में दो जुड़वां भाई 40 सालों से कमर से आपस में जुड़े हुए हैं। इन दोनों भाइयों के नाम राम और श्याम है और ये गया शहर के मगध मेडिकल थाना के बिनोवा नगर के वार्ड 29 के निवासी हैं। कमर से शरीर जुड़ा होने के बावजूद दोनों का हर अंग अलग है। चलने की शक्ति बड़े भाई राम के पास है और छोटा भाई श्याम सिर्फ सपोर्ट करता है। दोनों आराम से अपने गंतव्य तक पैदल ही पहुंच जाते हैं। 

विज्ञापन


कई चीजों में दोनों एक दूसरे के जैसे हैं। दोनों के बाल भी एक तरीके के हैं और चेहरे भी मिलते हैं। दोनों एक समान चोटी बांधते हैं और दोनों को गाने सुनने का शौक है। दोनों भाई क्रिकेट की कमेंट्री सुनने के दीवाने हैं। नेता में नरेंद्र मोदी और खिलाड़ी में महेंद्र सिंह धोनी इनकी पसंद है। पर पिछले कुछ समय से दोनों बीमार हैं।  उचित इलाज के अभाव में इनके अंग साथ छोड़ने की स्थिति में हैं।

पैर में रही ताकत फिलहाल खत्म सी हो गई है और अब ये पूरी तरह से चलने में असमर्थ हैं। राम-श्याम बताते हैं कि उन्हें इस तरह की जिंदगी से कोई शिकवा नहीं है। जीने की इच्छा और प्रबल होती है ताकि लोग ऐसी जिंदगी को बोझ नहीं समझें। दोनों भाई ज्यादा से ज्यादा वर्षों तक जीना चाहते हैं। ज्यादा जिंदगी जीकर वे उदाहरण बनना चाहते हैं कि ऐसे लोग भी लंबे समय तक खुशी से जीवन यापन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें