फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: स्कूल से लौटे बच्चे का बाइक सवार दो बदमाशों ने किया अपहरण; पुलिस तहकीकात में जुटी, परिवार बेहाल

Tue, 17 Oct 2023 02:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में स्कूल से लौटे बच्चे का दो बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बच्चे का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। परिजन परेशान हैं और पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद भी ले रही है।
विज्ञापन
अपहृत बच्चा श्लोक कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर NH-57 किनारे बसे मुहल्ले से बाइक सवार दो अपराधियों ने दस साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। पीड़ित बच्चे के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। शिकायत मिलते ही नगर डीएसपी और अहियापुर थानेदार रोहन कुमार भीखनपुर इलाके में बच्चे की तलाश में जुट गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार अपराधी बच्चे को बैठाकर ले जाते नजर आए हैं। बच्चा स्थानीय निवासी पप्पू सिंह का बेटा श्लोक कुमार है।

विज्ञापन


पप्पू सिंह ने पुलिस को बताया है कि उसका बेटा भीखनपुर स्थित निजी स्कूल में तीसरे वर्ग में पढ़ाई करता है। वह स्कूल वैन से स्कूल आता-जाता है। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उसने स्कूल वैन के चालक से मोबाइल पर संपर्क किया। ड्राइवर ने स्टॉप प्वाइंट पर छोड़ने के बारे में बताया। उसके बाद वह तहकीकात करने लगे। बच्चे का कहीं पता नहीं चलने पर पप्पू सिंह ने पुलिस का सहयोग लिया।

पप्पू सिंह ने बताया कि वह इलेक्ट्रॉनिक से जुड़े काम करके परिवार का भरण-पोषण करता है। बच्चे के अपहरण के बाद पूरा परिवार दहशत में है। उसने पुलिस को यह भी बताया है कि गांव में पहले से जमीन विवाद चल रहा है। इधर, अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया है कि सीसीटीवी फुटेज के तहत अपराधियों की पहचान की जा रही है। अपहरण के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें