फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मुंगेर जिले में ट्रक ने ऑटो रिक्शा को रौंदा, चार की मौत, छह से ज्यादा लोग घायल

Tue, 23 Nov 2021 03:19 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

 मुंगेर जिले में ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी , जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी और चक्काजाम कर दिया। प्रशासन की समझाइश के बाद लोग शांत हुए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बिहार के मुंगेर जिले के गंगटा थाना क्षेत्र के नजरी गांव के पास सुबह एक ऑटो रिक्शा और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो छात्र भी शामिल हैं। वहीं,  छह लोग बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक जे. जे. रेड्डी ने बताया कि गंगटा-खड़गपुर मार्ग पर हुए इस हादसे में मोहनपुर गांव निवासी छात्र रितिक (14) एवं केशव कुमार (19), ऑटोरिक्शा चालक मनीष (30) और सोनिया (35) नामक एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में घायल छह अन्य लोगों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया है। इस हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ट्रक में आग लगा दी और चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने लोगों को शांत कराया फिर सड़क खुलवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें