बिहार की राजधानी पटना से बेंगलुरु के लिए सीधी हवाई सेवा की शुरुआत होने जा रही है। 24 अक्तूबर से पटना एयरपोर्ट से बैंगलुरु एयरपोर्ट के लिए सेवा शुरू की जाएगाी। इंडिगो एयरलाइंस इस सेवा की शुरुआत कर रहा है। पटना से बैंगलुरु के लिए किराया 4288 रुपए होगा। यह कीमत लाइट फेयर श्रेणी के तहत ली जा रही है।
लोग इस सेवा का खूब लुफ्त उठा रहे हैं. इसी कारण शुरुआती सात दिनों में इस श्रेणी की सभी टिकट बुक हो चुकी हैं। 24 से 30 अक्तूबर तक रेगुलर फेयर श्रेणी के तहत 4499 रुपये की टिकट उपलब्ध हैं। कुछ अतिरिक्त सेवाओं के साथ 6619 में भी टिकट बुक करा सकते हैं।
माना जा रहा है कि पटना से बैंगलुरु के लिए सीधी सेवा शुरू होने से किराया भी कम हुआ है व लोगों के समय की बचत भी होगी। दीवाली और छठ में और कम कीमत पर टिकट बुक होने की उम्मीद है। दीपावली में आने के लिए कम कीमतों की टिकट बुक हो चुकी हैं।
नॉन स्टॉप फ्लाइट के लिए कम से कम 5288 रुपये चुकाने होंगे। समय की भी बड़ी बचत होगी। पटना व बेंगलुरु के बीच सीधी विमान यात्रा करीब 2.30 घंटे की होगी। वहीं इससे पहले 4 घंटों में यह यात्रा पूरी होती थी।