फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : समस्तीपुर में ट्रेन से टकराई बैलगाड़ी, पांच की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Thu, 16 Jan 2020 10:11 PM IST
देव कश्यप एएनआई, समस्तीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बिहार के समस्तीपुर में गुरुवार को एक रेल हादसा हो गया। इस हादस में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक हसनपुर रेलवे स्टेशन के पास एक बैलगाड़ी ट्रेन से टकरा गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा समस्तीपुर-खगड़िया रेलवे डिवीजन पर हुआ है।

विज्ञापन

बिहार के समस्तीपुर जिला अंतर्गत नयानगर और हसनपुर रेलवे स्टेशन के बीच पटरी पार करते समय बैलगाड़ी के ट्रेन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शकरपुरा गांव के समीप यह हादसा हुआ।

मृतकों में बिथान थाना अंतर्गत मोरकाही गांव निवासी सूरज यादव (35), पड़ोसी जिला बेगूसराय के खोदाबंदपुर गांव निवासी राम बाबू (30) हसनपुर चीनी मिल कर्मचारी प्रवीण कुमार (30) हसनपुर थाना अंतर्गत हसनपुर गांव निवासी कंचन कुमार (35) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें