फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: औरंगाबाद में चालक को झपकी आने से ट्रैक्टर खड्डे में पलटा, एक दर्जन बराती घायल, दो की हालत नाजुक

Mon, 22 May 2023 12:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

घायलों ने बताया कि ढाबी गांव से बरात झारखंड के बेला पथरा गांव गई थी। वहां से सोमवार सुबह 40 बराती ट्रैक्टर पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक की आंख लग गई, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड्डे में पलट गया।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत गंभीर रूप से घायल दोनों युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र में तेतराईन गांव के पास सोमवार की सुबह बरातियों को लेकर वापस लौट रहा एक ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में वाहन पर सवार एक दर्जन बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए देव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां से दो की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। चिकित्सक दोनों की हालत पर लगातार नजर रख रहे हैं। सदर अस्पताल लाए गए घायलों की पहचान पड़रिया टोले ढाबी गांव निवासी राम प्रसाद रिकियासन के बेटे जगेंद्र रिकियासन और राजाराम भुइयां के बेटे लालू कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


दोनों घायलों ने बताया कि ढाबी गांव से बरात झारखंड के बेला पथरा गांव गई थी। रात में शादी समारोह संपन्न होने के बाद आज सोमवार सुबह 40 बराती वहां से ट्रैक्टर पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक की आंख लग गई, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड्डे में पलट गया। हादसे में एक दर्जन बाराती घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें