फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीतामढ़ी में लोगों को रौंदते हुए सड़क से 20 फुट नीचे जा गिरा ट्रैक्टर, दो की मौत, छह गंभीर रूप से घायल

Sat, 13 May 2023 06:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

सीतामढ़ी जिले में आठ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर सोनबरसा जा रहे थे। इसी बीच नरगा पेट्रोल पंप के पास ड्राइवर ने ट्रैक्टर पर से संतुलन खो दिया। इससे वाहन आपा खोकर सड़क से करीब 20 फुट नीचे जा गिरा। इस हादसे में छह लोग दब गए तो दो लोगों को ट्रैक्टर ने रौंद दिया।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी में शनिवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कई लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, छह लोगों की हालत बेहद खराब है। यह घटना जिले के बेला थाना क्षेत्र के नरगा पेट्रोल पंप के पास की है। सभी घायलों का इलाज एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आठ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर जिले के सोनबरसा जा रहे थे। इसी बीच नरगा पेट्रोल पंप के पास ड्राइवर ने ट्रैक्टर पर से संतुलन खो दिया। इससे वाहन आपा खोकर सड़क से करीब 20 फुट नीचे जा गिरा। इस हादसे में छह लोग दब गए तो दो लोगों को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। इसके बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों को घटना की जानकारी मिलते ही भीड़ लगने लगी।

आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सभी ट्रैक्टर सवार लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां स्थिति गंभीर बताते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच भेज दिया है। मृतकों की पहचान सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के दलकावा निवासी पप्पू झा और रागिनी कुमारी के रूप में की गई है।
विज्ञापन


फिलहाल दो लोगों की मौत हो जाने से हड़कंप मचा हुआ है। अन्य घायलों के नाम की जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों का मानना है सभी एक ही परिवार के लोग थे। हालांकि अभी घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना बेला थाना पुलिस को दी गई। उसके बाद सूचना पर बेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने ट्रैक्टर और ट्रॉली जब्त कर ली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें